अमर शहीदों के परिजन व रेलकर्मी हुए सम्मान
महोत्सव में क्रांतिकारियों के परिजन भी शामिल,शाँल ओढ़ाकर किया सम्मानित
काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक स्मृतियां हुईं जीवंत, देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सोमवार को मंडल में ऐतिहासिक काकोरी रेलवे स्टेशन पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य काकोरी से जुड़े ऐतिहासिक महत्व, अमर शहीदों के योगदान,ट्रेन एक्शन की स्मृतियों को नई पीढ़ी को देश की स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़ना रहा।
एडीआरएम (परिचालन) परितोष गौतम व सीनियर डीसीएम फ्रेट विपिन शर्मा के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित कलीमुल्लाह,अमर शहीद अशफाक उल्ला खाँ के प्रपौत्र अफाक उल्ला खाँ व क्रांतिकारी सचिन्द्र नाथ बख्शी की पौत्री श्रीमती मीता बख्शी को सम्मानित किया गया।अधिकारियों ने विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया

इस दौरान रेलवे से रिटायर्ड एके. सिंह,ओपी मिश्रा,सतीश श्रीवास्तव, राजपाल सिंह और हैदर अली को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर एडीआरएम काकोरी ट्रेन एक्शन, देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को स्मरण किया। रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने अधिकारी व अतिथियों का स्वागत किया गया।
वंदे मातरम् एवं तिरंगा फ्लैग मार्च
कार्यक्रम में आरपीएफ (RPF) व उपस्थित लोगों ने तिरंगा फ्लैग मार्च निकाला गया। आकाश में तिरंगे रंग के गुब्बारे उड़ाकर देश भक्ति एवं उत्सव के उल्लास जताया गया।

काकोरी स्टेशन पर अतिथियों ने देखा संग्रहालय
स्टेशन परिसर में अतिथियों ने काकोरी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित संग्रहालय को देखा। संग्रहालय में काकोरी ट्रेन एक्शन, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों एवं स्मृतियों को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर अमर शहीदों के परिजन आफाक उल्ला खाँ ने काकोरी ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित व प्रदर्शित करने के लिए रेलवे का आभार जताया। जबकि पौत्री मीता बख्शी ने अपने दादा से जुड़े संस्मरण साझा किए और ट्रेन एक्शन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं एवं स्मृतियों को भी साझा किया।

महोत्सव में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।काकोरी की विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। ड्राइंग प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्टेशन स्थापना दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की उपस्थिति में केक काटा।
