डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का दूसरे दिन भी चला अभियान
दो दिन में 16 अस्पताल व क्लीनिकों पर कार्रवाई
बिलारी,अगवानपुर और सुरजन नगर में जच्चा-बच्चा केंद्र, पैथोलाँजी समेत सात प्रतिष्ठान
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।जिले में झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अस्पताल व क्लीनिकों पर डंडा चलाया।और कार्रवाई की। अभियान के दौरान सात चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील कर दिया।विभाग का कहना है कि कार्रवाई अभी चलता रहेगा।
मंगलवार को डीएम अनुनय झा के निर्देश के बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रहा है।दूसरे दिन भी सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह के आदेश पर डाक्टरों की चेकिंग टीमों ने अभियान चलाया।बुधवार को जिले में सात चिकित्सा प्रतिष्ठानों को नियम विरुद्ध व मानकों के विपरीत संचालन पर सील किया गया।
सीएमओ ने जानकारी दी कि चिकित्सकीय टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया।इस दौरान चिकित्सा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण किया।इस दौरान अनधिकृत रूप से चिकित्सा व्यवसाय में संचालन में सात प्रतिष्ठानों को टीमों ने मौके पर कार्यवाही करते हुए मौके पर ही सील कर दिया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. विकास कुमार सिंह की टीम ने मुरादाबाद में प्रदीप कुमार विश्वास द्वारा संचालित क्लीनिक, सैफी डेंटल केयर, निकट प्रथमा बैंक, स्टेशन रोड,अगवानपुर एवं बंगाली क्लीनिक, निकट पेट्रोल पंप,बाल्मीकि बस्ती,अगवानपुर के निरीक्षण के बाद तीनों प्रतिष्ठानों को अवैध मानते हुए सील लगाई गई।
इसी तरह डिप्टी सीएमओ डॉ.प्रवीण कुमार श्रीवास्तव,बिलारी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह व टीमों ने निरीक्षण के बाद कार्रवाई करते हुए चिकित्सा प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
सीएमओ डॉ.कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में बिना वैध पंजीकरण,अनुमति व निर्धारित मानकों के विरूद्ध संचालित किए जा रहे अस्पताल व क्लीनिकों के खिलाफ कार्यवाही अभियान जारी रहेगा।
