सपाइयों ने सिविल लाइंस क्षेत्र में निकाली तिरंगा यात्रा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात् पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र संविधान बचाने का संकल्प दिलाया।
सपाइयों ने तिरंगा रैली यात्रा निकाली।इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम,अमर शहीदों की जय, जय जवान किसान, जय संविधान जय हिन्द की जयकार करतें हुए तिरंगे फहराए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के अलावा जिला महासचिव फुरकान अली, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राजेश कुमारी यादव, वरिष्ठ नेता अतहर हुसैन अंसारी,वेदप्रकाश सैनी, प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव, आशकार अली,तालिब अंसारी पाशा, विजय वीर यादव,शंकर लाल सैनी,दिव्यांशु सागर, दिलप्रीत सिंह,सलीम अख्तर, संजीव चौधरी,योगेन्द्र यादव,प्रेम बाबू बाल्मीकि, असलम पंचायती, प्रशांत सैनी ,भूरे कुरैशी, दानिश मिर्जा, बालकिशन शर्मा, नरेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,राकेश राठी आदि रहे।
