जेल परिसर में पौधरोपण भी किया
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।सोमवार को मुरादाबाद के जिला न्यायाधीश,डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण किया।वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही जेल परिसर में पौधरोपण भी किया।
जिला न्यायाधीश सै. माऊज बिन आसिम, डीएम अनुनय झा, एसएसपी सतपाल अंतिल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी शहर में स्थित जेल पहुंचे और जिला कारागार का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही जेल अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

जिला न्यायाधीश ने निर्देश दिए कि बंदियों की जमानत प्रक्रिया में उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का सख्ती से पालन किया जाए।बारिश के दौरान कोई समस्या उत्पन्न न हो,इसे लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए।
इस दौरान जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने जेल परिसर में पौधा भी लगाया।
