भारत विकास परिषद की नवगठित कार्यकारिणी व नए सदस्यों को शपथ
पाश्चात्य संस्कृति का करें बहिष्कार
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने देश हित में पश्चिमी संस्कृति का बहिष्कार करने का आह्वान किया साथ ही समाज हित में देश की संस्कृति को मजबूत बनाने की अपील की।

सोमवार को भारत विकास परिषद रुहेलखंड पश्चिम (विकास रत्न) प्रांत शाखा का अधिष्ठापन समारोह कांठ में वैश्य धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल ने नवगठित कार्यकारिणी व नए सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।कार्यकारिणी ने संस्कार सेवा समर्पण के साथ समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।
समारोह के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने लोगों से अपील की कि वे पाश्चत्य संस्कृति का बहिष्कार करें और समाज व देश हित में देश की संस्कृति को मजबूती प्रदान करें। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन वंदे मातरम से हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को पटका पहना स्वागत किया गया। इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता, सचिव गौरव बिश्नोई, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, महिला सहभागिता मनीषा माहेश्वरी, सचिन चौहान,सुरेश चौहान, प्रमोद बिश्नोई, मुकेश माहेश्वरी को भी पद और दायित्व की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद का शहर में गठन हुए दो दशक पूरे हो चुके है।अबकी संगठन में समाज के प्रतिष्ठित लोग सदस्य बने हैं।कार्यक्रम में नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
समारोह में अजय कट्टा (प्रांतीय अध्यक्ष),नीरज मित्तल(प्रांतीय महासचिव), अजय कुमार बिश्नोई (सदस्य राष्ट्रीय गतिविधि सेवा), प्रशांत त्यागी (प्रांतीय संगठन सचिव), राजुल अग्रवाल (प्रांतीय संयोजक गतिविधि संस्कार), वरिष्ठ भाजपा नेता ( पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के संयुक्त मंत्री) मुकेश माहेश्वरी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान कांठ में वैश्य सभा अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, बिश्नोई वैश्य सभा के अध्यक्ष अनिल बिश्नोई, निरुपम बिश्नोई (प्रदेश संगठन मंत्री-नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ) एवं जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता प्रमोद बिश्नोई, विशिष्ट अतिथि चौधरी हुकम सिंह, सोमबीर सिंह, सचिन चौहान उर्फ बंटी, पंकज चौहान, सुरेश चौहान, भगवान सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट दीपक बिश्नोई ने किया। जबकि कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
