ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पांच वाइल्ड लाइफ रिपेलेंट डिवाइस
बलिया,मलकपुर सेमली,वीरूवाला व काशीराम कॉलोनी में लगेंगे थर्मल मोशन सेंसर उपकरण
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। आदमखोर तेंदुओं से बचाव के लिए प्रशासन अब तकनीकी वाँर की तैयारी में है। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पांच वाइल्ड लाइफ रिपेलेंट डिवाइस (वन्यजीव प्रतिस्थापन उपकरण) लगेंगीं। इससे तेंदुओं पर अंकुश लग सकेगा।
ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सक्रिय तेंदुओं से बचाव करने व वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं को कम करने के लिए तकनीकी उपायों को बढ़ावा मिला है।इसके चलते गांव बलिया, मलकपुर सेमली, वीरूवाला एवं काशीराम कॉलोनी, ठाकुरद्वारा में वाइल्डलाइफ रिपेलेंट डिवाइस लगाए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया,सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में तकनीकी उपकरण का ट्रायल भी हुआ।डिवाइस के काम की प्रक्रिया व तेंदुए या अन्य वन्यजीव के निर्धारित क्षेत्र में आने पर उपकरण की जानकारी देगा। डीएम ने पांच जगहों पर वाइल्ड लाइफ रिपेलेंट डिवाइस स्थापित करने का निर्णय लिया। इनमें गांव बलिया में दो, मलकपुर, वीरूवाला,काशीराम कॉलोनी व ठाकुरद्वारा में एक एक डिवाइस लगेंगीं।
थर्मल मोशन सेंसर से होगी वन्यजीव की पहचान
थर्मल मोशन सेंसर से लैस है। इसके तहत संबंधित क्षेत्र में जानवर के प्रवेश करते ही शरीर से निकलने वाली ऊष्मा के आधार पर उसकी मौजूदगी का पता लगाता है। उपकरण में तेज आवाज से सायरन बजता है और फ्लैश लाइट जलने लगती है।तेज आवाज व रोशनी की चमक तेंदुए तथा अन्य वन्यजीवों को क्षेत्र से दूर रखने में मदद देगी।
उपकरणों से तेंदुआ रेस्क्यू अभियान प्रभावी बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को भी नियंत्रित करने के लिए तकनीकी पहल साबित होगी।
