बुध बाजार,जेल के पीछे,झब्बू का नाला, शिवपुरी,कमला नगर सड़कें बनी तालाब
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।मंगलवार की सुबह मुरादाबाद में तेज बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए।बारिश में नाले चोक होने से जगह जगह पानी भर गया।पानी भरने से सुबह लोगों का आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

कई इलाकों पर पानी, सड़कें डूबीं

बारिश के कारण जहां लोगों का गर्मी व उमस से राहत मिली वहीं झमाझम बारिश मुसीबतें लेकर आई।

तेज बारिश से कांठ रोड पर रामगंगा विहार,स्टेडियम रोड,अशोक नगर,जेल के पीछे, मालवीय नगर,ताड़ीखाना,जीएमडी रोड,अंडे वालान, झब्बू का नाला, शिवपुरी, कमला नगर आदि इलाकों में पानी भर गया।गली व सड़कें डूबने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इससे पहले सोमवार को भी बारिश से भी आवाजाही प्रभावित हुई।सोमवार को दोपहर में करीब बीस मिलीलीटर बारिश हुई।
