मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा के सेवानिवृत्ति के बाद नया फेरबदल
2012 से सहायक मंडल सचिव के पद पर थे कुंवर खालिद
नरमू की ब्रांच काउंसिल में हुआ निर्णय, मंगलवार को मुख्यालय से जारी नए अध्यक्ष की चिठ्ठी

हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।
मुरादाबाद। मंडल में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के संगठन में फेरबदल हुआ है।यूनियन का नया मंडल अध्यक्ष कुंवर सुहेल खालिद को बनाया गया है।मंगलवार को उन्हेंर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।ताजपोशी पर यूनियन कार्यालय पर खुशी का माहौल छाया रहा।कर्मचारियों ने नए अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाई और स्वा्गत किया। नए अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि संगठन को और ऊंचा उठाएंगे।

मुरादाबाद मंडल में अर्से बाद एनआरएमयू में अध्यक्ष के पद पर बदलाव हुआ है।मनोज शर्मा के रिटायरमेंट के बाद अब नया अध्यक्ष सुहेल खालिद को बनाया गया है।फेरबदल से संगठन को नई धार मिलने के आसार है।
मुरादाबाद मे सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद 2012 से इस पद पर है।संगठन के प्रति समर्पित सुहेल खालिद को नाम इस बार सर्व सम्मिति से तय हुआ।

31 जुलाई को मंडलीय काउंसिल परिषद की बैठक में नाम चयन के बाद मंगलवार को रेलवे के जीएम की ओर से ने मंडल अध्यक्ष के लिए सुहेल खालिद के लिए चिट्ठी जारी कर दी।मंगलवार को सहमति के बाद कार्यालय में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। रेल कमियों ने खुशी मनाई।फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए अध्यक्ष मनोज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।कहा कि कार्यकाल में अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठ के साथ निभाया।अब युवाओं पर जिम्मेदारी दी गई है।यूनियन के मंडल सचिव राजेश चौबे ने कहा कि सुहेल खालिद पुराने अनुभवी नेता है।
इस मौके पर सुधाकर त्यागी, आइवन एडीशन, डीके शर्मा समेत तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी रहे।
