राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
पाकबड़ा पुलिस ने परिवार समेत मृतक को भी कर दिया चालान,अब कोर्ट ने मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल करने को कहा
पुलिस ने सदर एसडीएम कोर्ट में भेजीं रिपोर्ट,भाई अब कोर्ट में करेगा आपत्ति, पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जिले की पुलिस ने शांति भंग में एक मृतक को भी पाबंद कर दिया। परिवार समेत मृतक की चालान रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट भेजीं। तब अदालत हैरत में पड़ गई। मामले को समझते हुए अदालत ने परिवार को मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
यह मामला मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र का है। इसी साल 20 मार्च को नई बस्ती मोहल्ले में दो पक्षों में विवाद हआ और मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने एक पक्षी दिनेश उसकी पत्नी पूनम और नरेशऔर उसकी पत्नी रज्जो को आरोपित किया जबकि दूसरे पक्ष से सदन उसकी पत्नी मंजू और सोनू की पत्नी साक्षी को आरोपी बनाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए सदर तहसील के परगना मजिस्ट्रेटके यहां मामले को भेज दिया। इस पूरे मामले में सबसे खास बात यह है कि 1 जून को जमाई करने के लिए दोनों पक्ष अदालत पहुंचे तो यहां पर प्रथम पक्ष के चारों लोगोंकी जगह तीन लोग हाजिर हुए। चौथे आरोपी नरेश के बारे में अदालत ने जब पूछा तो राज्यों ने बताया कि नरेश उसके पति है लेकिन उनका दहांत घटना से 2 साल पहले ही हो चुका है। यह सुनकर परगना मजिस्ट्रेटचौक गए और उन्होंने मुचलके की जगह मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने को कहा फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की छिछालेदर हो रही है।
