देर रात 11.15 बजे हुईं घटना,मची रहीं अफरातफरी
आग पर पांच दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया,
एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।बुधवार देर रात रेलवे स्टेशन के सामने दो गेस्ट हाउस में भीषण आग की चपेट में आ गए।आग के बाद गेस्ट हाउस मच गई। गेस्ट हाउस में ठहरे यात्रियों को भागकर जान बचानी पड़ी। जबकि हाइवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग और पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक रोककर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
स्टेशन के ठीक सामने रात साढ़े ग्यारह बजे में दास गेस्टहाउस व बिस्तर सप्लायर पर आग की लपटें देख अफरा तफरी मच गई।आग ने पीसीओ व फोटो स्टेट की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। और आग पर काबू पाने की कोशिशें होने लगी।

इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और यातायात रोक कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।आग का कारण गेस्ट हाउस के एक हिस्से मे पीसीसी, फोटो स्टेट की दुकान में शार्ट सर्किट माना गया।आग की लपटों ने बिस्तर सप्लायर में रखे गद्दे,रजाई आदि रुई का सामान होने से जलकर स्वाहा हो गया।
