रजिस्ट्री दफ्तर के ई पंजीकरण व व्यवस्था को ठेके पर जाने का विरोध
धरना स्थल पर पहुंच रहे तमाम सियासी नेता
मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष व सुभासपा जिलाध्यक्ष पहुंचे
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।रजिस्ट्री दफ्तर की व्यवस्था में नए बदलाव से वकील,जुड़े लोग आंदोलित है।शासन के एक जुलाई से दफ्तरों में नई व्यवस्था लागू करने के फैसले का प्रदेश भर में विरोध हो रहा है।शासनादेश के खिलाफ लगातार अधिवक्ता समेत अन्य लोग धरना दे रहे है। मुरादाबाद में रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी है। हड़ताल आज नौवें दिन भी जारी रहीं।धरना स्थल पर सपा के सांसद व विधायक,भाजपा से शहर विधायक पहुंच चुके है।मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर समेत पहुंचे। हड़ताली वकीलों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के आहृवान पर कांठ रोड पर रजिस्ट्री दफ्तर में अधिवक्ता व अन्य लोग धरने पर बैठे है।रजिस्ट्री दफ्तर में डिजिटल व्यवस्था को लेकर अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर आदि नौ दिनों से हड़ताल पर हैं। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के आहृवान पर रजिस्ट्री कार्यालय पर बेमियादी धरना चल रहा है।रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी से रजिस्ट्री व बैनामों का कामकाज भी ठप है। इससे भी सरकार को रोजाना करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। नया निर्णय प्रदेश भर में एक जुलाई से लागू होगा।सरकार के फैसले को लेकर वकील विरोध जताते हुए धरना दे रहे हैं। धरने पर मिलने के लिए आर रहे नेताओं को आंदोलित वकीलों ने सरकार से दोबारा विचार के लिए ज्ञापन सौंपें।सपा सांसद, विधायक व शहर विधायक रितेश गुप्ता भी पहुंचे।

इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर समेत नेता भी धरना स्थल पर पहुंचे। हड़ताल पर बैठे वकीलों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने आंदेालनरत वकीलों व अन्य लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर उनके साथ है।उनके लड़ाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी तरह साथ है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से भी आंदोलनकारी अधिवक्ता और अन्य लोगों की वार्ता हुई।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नाम एक ज्ञापन भी स्थल पर पहुंचे सुभासपा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी को दिया।

वकीलों ने कहा कि रजिस्ट्री और ई स्टापिंग व्यवस्था से व्यवसाय से जुड़े सैकड़ों अधिवक्ता टाइपिस्ट आदि की आजीविका पर असर पड़ेगा। आशंका जताई कि नई व्यवस्था लागू होने से पारंपरिक रोजगार के अवसर सीमित हो जाएंगे।इस दौरान पार्टी जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार,अशोक सैनी रहे।
प्रदर्शन में अजय बंसल, आवरण अग्रवाल,आशीष उपाध्याय, मोहम्मद इस्लाम उर्फ बाबू, अंजार हुसैन,रमा पांडेय, अभिषेक भटनागर, राजीव चौधरी, दीपिका वर्मा, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, त्रिलोक चंद्र दिवाकर,सौरभ चक्रवर्ती आदि अधिवक्ता के अलावा स्टांप वेंडर एसोसिएशन के नितिन रस्तोगी,हरिराम, कातिब एसोसिएशन के सदस्य आदि रहे।
