राम मंदिर में दान चोरों पर हो सख्त कार्रवाई, चलें बुलडोजर
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन,तैयारी में जुटे कांग्रेसी
कांग्रेस में शामिल मंगू त्यागी, चुनाव की चर्चा
रेलवे से रिटायर्ड अरुण त्यागी समेत डेढ़ दर्जन नेता लोग भी पार्टी का दामन थामा
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दान में चोरी को लेकर कांग्रेस अब आक्रामक मूड में है। मंदिर से दान की राशि चोरी मामले में कांग्रेस बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने राममंदिर में चंदे की राशि,जेवर चोरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार को दिल्ली रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में हुई प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष ने कहा कि राममंदिर में दान करने वाले चोरी नही बल्कि खजाना लूटा है। कहा कि ऐसे चोरी पर दोषियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करें। मांग की कि सरकार जैसे अपराधियों पर बुलडोजर की कार्रवाई करती है। विनती है कि इस मामले में भी दोषियों के घरों पर बुलडोजर चलाएं जाएं। मंदिर में चंदे की एक रुपये की चोरी हो या ज्यादा की।कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

गुंबर ने कहा कि लोग भगवान से मांगने जाते है,चंदा चोरी करने नहीं। एसआईटी इसमें निष्पक्ष तरीके से जांच कर कार्रवाई करें। कांग्रेस इस मुद्दे पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी।कांग्रेस नेता ने लखनऊ में कोचिंग सेंटर हादसे के लिए लापरवाही बताया। दिल्ली के बाद लखनऊ में भयानक अग्निकांड हो गया।पर सरकार चेत नहीं रहीं।
कांग्रेस में शामिल हुए मंगू त्यागी,हसनपुर से चुनाव की तैयारी
पार्टी का बढ़ा कुनबा
मुरादाबाद। मंगलवार को कांग्रेस का कुनबा बढ़ गया।रालोद नेता मंगू त्यागी, रेलवे रिटायर्ड अधिकारी अरुण त्यागी समेत डेढ़ दर्जन लोगों ने पार्टी का दामन थाम लिया।प्रेस कांफ्रेस में जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने मंगू समेत तमाम लोगों के कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।मंगू त्यागी के हसनपुर सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।इस मौके पर मंगू त्यागी ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी की सदस्यता ली। राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित मंगू त्यागी का कहना है कि कांग्रेस मजदूर,किसान की बात करती है जबकि भाजपा धर्म की राजनीति। रेलवे से रिटायर्ड अरुण त्यागी ने भी सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया हालांकि उनका कहना है कि वह पहले भी कांग्रेस में रहे।1979 में संजय गांधी के संग प्रदर्शन में देहरादून में उन सभी को गिरफ्तार किया गया।कहा कि भाजपा की कथनी-करनी में अंतर है।
इस मौके पर कांठ से सिराजुद़दीन, कमलेश चौहान, अजय सिंह चौहान,हुकुम सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह चौहान,धर्मपाल सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह, अगवानपुर के पास राजेश शर्मा, अनुज त्यागी आदि शामिल हुए।इस दौरान कांग्रेस नेता तारिक अली, अनूप दुबे, मो अब्बास,अजय गोपाल रस्तोेगी,दिनेश शर्मा,सुशीला कश्यप, अतीक अहमद,अशरफ अली,दिलशाद अमन आदि ने शामिल नेताओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
