कांग्रेस में नए युवा की सियासी एंट्री, असलम खुर्शीद के बेटे अरमान को यूथ की कमान
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
मुरादाबाद में यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष अरमान खुर्शीद को बनाया गया है।नए अध्यक्ष ने जन-समस्या से जुड़े मामलों में आंदोलन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेताओं के संग इस दौरान बिजली विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े मामलों में ज्ञापन के जरिए मुद्दा उठाने पर विचार विमर्श भी किया।

कांग्रेस के अरसे तक जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर रहे असलम खुर्शीद के बेटे अरमान की सियासत में एंट्री हो गई है।पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के अधिवक्ता बेटे को पार्टी ने यूथ कांग्रेस में जिम्मेदारी दी है।
सोमवार को गांधी नगर के पास कार्यालय में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अरमान ने पत्रकारों से वार्ता की।पहली बातचीत में अरमान ने राष्ट्री य अध्यक्ष व यूथ के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्लाा का नया दायित्व पर आभार जताया। जानकारी दी कि कांग्रेस से नए युवाओं को जोड़ने व विभिन्न जनहित मामलों में आंदोलन करेंगे। कहा कि आम आदमी बिजली, महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है।आम आदमी को राहत दिलाना उनका मुख्य एजेंडा रहेगा।इस मौके पर नए बने अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, वरिष्ठ नेता अनूप दुबे, विवेक गुप्ता, भयंकर सिंह बौद्ध, अकरम खां, प्रवक्ता सुधीर पाठक,अफजल साबरी, विवेक सागर,मोहतशीम मुख्तार, पार्षद राशिद अंसारी, परवेज अंसारी, फैसल,अकरम, नाजिम मालिक समेत कांग्रेसी रहे।
