स्मार्ट सिटी रोड परियोजना में बने बुध बाजार से इंपीरियल तिराहे तक बिगड़ी सूरत
फसाड,टूटे डिवाइडर समेत अन्य समस्याएं
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। करोड़ों की लागत से निर्मित शहर की पहली स्मार्ट रोड की सूरत बदल गई है।बुध बाजार रोड पर टूटे डिवाइडर, फसाड, बंद साइनेज बोर्ड समेत अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने आवाज उठाई।
सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष हरीश भसीन के नेतृत्व में नगर निगम में स्मार्ट सिटी के प्रभारी अनिल मित्तल से मिला। व्यापारिक संगठन ने बुध बाजार चौराहे से इंपीरियल चौराहे तक रोड की समस्याओं के बारे में बताया।
जिलाध्यक्ष का कहना है कि रोड पर लगे दुकानों के कई साइन बोर्ड लाइट न होने से बंद पड़े हैं।इसके अलावा फुटपाथ के नीचे नाले नाली भारी पत्थरों से ढकने से वहां सफाई कार्य में बाधा आ रहीं हैं। इसके चलते काफी समय यहां सफाई कार्य ठप हो गया गया। सफाई के अभाव में दुकानों में नालों की बदबू है।
कई जगहों पर डिवाइडर टूटे होने से उनकी मरम्मत तक नहीं हो पा रहीं। यहीं नहीं दुकानों को संवारने के लिए लगे फसाड भी गंदे हो गए हैं। बरसात व धूल आदि से फसाड सफेद की जगह मटमैले होने लगे हैं।दीवाली के अवसर पर वहां साफ सफाई जरुरी है।
प्रभारी के मित्तल को ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष हरीश भसीन के अलावा अजय अग्रवाल,पुनीत अग्रवाल,शरद चतुर्वेदी,कुशाल टंडन, संजीव गुप्ता, संजय सहगल,रूप कमल महेश्वरी, गुलशन आहूजा आदि रहे।
