सपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया,भाजपा पर निशाना
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने भाजपा पर सियासी निशाने साधे। आरोप लगाया कि भावनाओं के नाम पर भाजपा समाज को बांट रहीं हैं।
मंगलवार शाम को सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ पीडीए बैठक की।वे आगरा में 15 नवंबर को प्रस्तावित पश्चिमी उत्तर प्रदेश दलित सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में पश्चिमी यूपी का दौरा कर रहे हैं।सपा नेता ने कहाकि सम्मेलन के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संपर्क किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते रामजी लाल सुमन ने कहा कि वर्तमान में माहौल भाजपा के खिलाफ है।दावा किया कि 2027 के विस चुनाव में सपा की सरकार बनेगी।उन्होंने भाजपा सरकार पर भावनाओं की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।कहा कि धर्म के नाम पर नफरत,सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना भाजपा की राजनीति का एजेंडा रहा है।कहा कि बार-बार बाबर का नाम लेने की बजाय सरकार को बेरोजगारी, महंगाई और आमजन से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।सांसद ने दावा किया कि प्रदेश का हर व्यक्ति खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

चुनाव आयोग पर भी निशाना–
रामजी लाल सुमन ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि आयोग भाजपा के एक अंग की तरह काम कर रहा है।पश्चिम बंगाल,बिहार चुनावों को लेकर भी सवाल उठाए।मांग कि यदि कहीं अनियमितता हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।
सभा के दौरान सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव,पूर्व विधायक हाजी युसूफ अंसारी, महासचिव फुरकान अली,पूर्व विधायक हाजी रिजवान,पूर्व मंत्री जुगल किशोर बाल्मीकि, वरिष्ठ नेता अतहर हुसैन अंसारी,शहर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी,कैसर अली कुद्दूसी,लाखन सिंह सैनी, सीए अजय सैनी,धर्मेन्द्र यादव, ब्रजलाल जाटव,राकेश दानव, नन्हें सिंह जाटव,योगेंद्र यादव,बीके सैनी, सलीम अख्तर, मनीष जाटव,योगेंद्र यादव, दुर्गा शर्मा,सुनीता सिंह, दिव्यांशु सागर, जय कुमार प्रजापति,हिमांशु सैनी, वेदप्रकाश सैनी, नाजिम अली सैफी,आशकार अली पाशा, नौशाद पाशा, विकास चौधरी,तालिब अंसारी,प्रेम बाबू बाल्मीकि,विनीत जाटव,विजय वीर यादव, राजेश्वरी यादव आदि रहे।
बिजली गुल से रामजी लाल खफा,माइक फेंका
मुरादाबाद।सपा कार्यालय में बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे राष्ट्रीय महासचिव बिजली गुल होने से गुस्सा गए।अचानक माइक बंद से मंच पर बैठे सपाई नेता भी दुविधा में पड़ गए।तत्काल बिजली नहीं आईं तो सपा नेता ने गुस्से में माइक फेंक दिया।
