24 जुलाई को मुरादाबाद में रोजगार मेला होगा आयोजित
यूपी रोडवेज में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मिला अवसर
राजेश भाटिया। हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का अवसर मिला है।परिवहन निगम ने नई बसों का बेड़ा बढ़ने पर चालकों की भर्ती कर रहा है। इसके चलते विभाग में 260 संविदा चालकों की भर्ती की जाएंगी। इसके लिए रोडवेज ने 24 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया है।

अभ्यर्थियों के पहले टेस्टी में सफल होने के बाद दूसरा व अंतिम टेस्ट लोनी में होगा।टेस्टं में पास होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया पूरी होगी। बस या भारी वाहन चलाने वाले चालकों के लिए रोडवेज ने भर्ती का मौका दिया है।रोडवेज प्रबंधन रोडवेज बेड़े में बढ़ती बसों की संख्याक को देखते हुए चालकों की नई भर्ती करेगा।
मुरादाबाद रीजन में 260 चालक संविदा पर नियुक्ति होगी।इसके लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। 24 जुलाई को रोडवेज के आरएम कार्यालय पर रोजगार मेला लगेगा।
रोडवेज की क्षेत्रीय प्रबंधक अंबरीन अख्तर का कहना है कि मुरादाबाद रीजन में 260 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी।इसके लिए 24 जुलाई को रोजगार मेला लगेगा। शैक्षिक योग्यता के बाद अभ्यर्थी का मुरादाबाद में प्रथम टेस्ट होगा।जबकि दूसरा टेस्ट लोनी(दिल्ली ) में होगा।संविदा चालकों को भर्ती में 2.32 प्रति किलोमीटर का भुगतान किया जाएगा।
यह होगी योग्यता:
अभ्यार्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 8 वीं पास है।अभ्यर्थी को भारी वाहन चलाने के लिए दो साल का लाइसेंस,न्यूनतम आयु 23 साल 6 माह,आधार कार्ड आदि होना अनिवार्य है।
