संवाद में बुद्धि विहार क्षेत्र के लोगों ने बदहाल सड़कों पर उठाए सवाल

राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। मुरादाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने जनसंपर्क अभियान चलाया। दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार में दो सेक्टरों पर जनसंपर्क किया।
कालोनी के लोगों ने सालों से टूटी,जर्जर व गढ्डा युक्त सड़कों की ओर ध्यान दिलाया। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता और मनोज गुप्ता अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान बुद्धि विहार फेस-2 में पहुंचे।यहां सेक्टर 7बी व 9 बी में लोगों से संवाद भी कियाक्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता को वर्षों से टूटी, जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़कों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
डीएम से मिले भाजपा नेता
इस पर भाजपा नेता ने डीएम से मिलकर बुद्धि विहार की सड़कों खासकर सेक्टर 7 बी व 9 बी की जर्जर व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व निर्माण की मांग की। साथ ही एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि क्षेत्र में ज्यादातर सड़कें गहरे गड्ढे हैं।इस पर आवागमन के लिए लोगों के लिए जोखिम भरा हैं। विशेष रूप से सेंट मेरीज स्कूल, संविधान साहित्य पार्टी दफ्तर व श्रीराम वाटिका से होकर गांधी मैदान तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। बारिश में इन सड़कों पर जलभराव से हालात और गंभीर हो जाते है। मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों के आने जाने का रास्ता है।इससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
आवास विकास परिषद से शिकायत भी बेअसर
बुद्धि विहार में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है।लोगों ने इस बारे में कई बार उप्र आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों से शिकायतें भी की गई। पर इसपर निर्माण् कार्य तो दूर मरम्मत तक नहीं हो सकीं। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
डीएम ने दिए सड़क सुधार के निर्देश
-भाजपा नेता का कहना है कि क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा को लेकर डीएम ने सड़क सुधारने के लिए आवास विकास परिषद को निर्देश् दिए है।डीएम ने बारिश् से पहले सड़कों के पुननिर्माण व सुधार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए परिषद के अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश प्रदान किए हैं।
