यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का मंडलीय सम्मेलन
कोहिनूर तिराहा ख्वाजा नगर में हुए सम्मेलन में जुटे बड़ी संख्या में पत्रकार
पत्रकारों की सुरक्षा, जनकल्याण योजना, प्रशिक्षण समेत अन्य मुद्दों पर जोर
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।मुरादाबाद में हुए यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मंडलीय सम्मेलन में पत्रकारों के हित और समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रमुख बिन्दु उठे। सम्मे्लन में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हबीब सिद्दीकी ने कहा कि मान्यता पत्रकारों के लिए सरकार आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एप जारी करेगी।इस कार्ड से समस्याओं का निराकरण होगा।ऐप सीधा दिल्ली एवं सूचना निदेशक से जुड़ेगा।
कोहिनूर तिराहा ख्वाजा नगर स्थित यूनियन के मंडलीय सम्मेलन मे बोलते प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने पत्रकारों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। कहा कि यूनियन जल्द ही पत्रकारों को प्रशिक्षण दिलाएंगी। जिससे उनकी लेखनी में सुधार आएगा। कहा कि यूनियन सदैव पत्रकार हितों से जुड़ी है।यह क्रम आगे जारी रहेगा

।यूनियन के प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह ने कहा कि पत्रकारों की एकता उनके हितों के लिए जरूरी है।पत्रकार एकजुट रहेंगे तभी समस्याएं हल करा पाएंगे। कहा कि पत्रकारों के सामने समस्याएं रही है।उन्होंने यूनियन के समस्याएं हल कराने का भरोसा दिलाया। प्रदेश स्तर पर भी यूनियन सभी पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मंडल अध्यक्ष मो. जान तुर्की ने कहा कि यूनियन एक ऐसा संगठन है कि जो पत्रकार हित में लंबे समय से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरेक जिला अध्यक्ष एक-दूसरे जिला अध्यक्ष के संपर्क में रहे।ताकि जरुरत पड़ने पर अन्य जिलों की मदद के लिए आगे आए। तभी संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। मंडल अध्यक्ष ने पत्रकारों से मीडिया क्षेत्र में तकनीक व डिजिटल दौर में बदलाव पर जोर दिया।सम्मेलन में पत्रकारों की सुरक्षा, प्रशिक्षण,संगठन को विस्तार,पत्रकारों समूह के लिए योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।सम्मेलन में मुरादाबाद जिलाध्यक्ष रईस शेख, अनिल गर्ग,गजेंद्र राघव, भोला शर्मा, नफीस अहमद, परवेज खान, नईम चौधरी,शफीक अहमद, जफर अहमद, जाकिर अहमद, नाजिम मंसूरी,मोहसिन सिद्दीकी,मोहसिन नक़वी, सैयद शारिक अली, मेराज आलम, आसिफ वारसी, आसिफ सैफी, शराफत चौधरी, अब्दुल रहीम, नकी अहमद, सलमान यूसुफ के अलावा डाँ फसीहुर्रहमान बेग,जाकिर अली बेग, मोअज्जम अली, प्रशांत शर्मा, अमित सैनी, रामपाल सिंह, मुकेश ठाकुर संजय सक्सेना, प्रमोद पथिक, शादाब कुरेशी, दानिश अली, नासिर तुर्की, नासिर पाशा एडवोकेट, शाहवेज अंसारी, मुर्तजा इकबाल, शारिक अंसारी, सरफराज हुसैन, फिरासत चौधरी, नजाकत चौधरी, गुलाम मुस्तफा, आसिम खान भूरे अली, गुड्डू पाशा,आसिफ आतिक, रियाजुल हसन, अनिल गर्ग, मोहम्मद इकबाल हुसैन दानिश हुसैन,शादाब सिद्दीकी आदि रहे। सम्मेलन का संचालन तमीम अहमद नसीमी व आभार जिलाध्यक्ष रईस शेख ने किया।
