जिला प्रशासन ने शुरू किया डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन
पहचान के बाद हटेंगे नाम,एसआईंआर के बाद जिले में 24.59 लाख मतदाता
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। एक मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद दूसरी जगह नाम दर्ज कराने में 14 लोग फंसे हैं। प्रशासन ने सत्यापन के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही जिले में डुप्लीकेट वोटरों की पहचान भी शुरू हो गई है। सत्यापन के बाद मतदाता सूची से ऐसे सभी नाम हटाएं जाएंगे।शनिवार को गलत सूचना के आधार पर मतदाता सूची में दूसरी बार नाम दर्ज कराने में 14 लोगों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 31 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। बताया कि सभी 14 लोगों के नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज था।पर फिर भी दूसरी बार भी नाम दर्ज करा दिया प्रकरणों में मतदेय स्थल पर नाम दर्ज कराने की पुष्टि हुई है।जिला प्रशासन का कहना है कि जांच में साफ हुआ कि कई लोगों का एक जगह वोट के बाद भी दूसरी जगह पर डुप्लीकेट वोट बनवा लिए।जानकारी के अनुसार वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) से पहले जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 24 लाख 60 हजार थीं।जबकि एस आईं आर के बाद घटकर 20 लाख 71 हजार रह गई।इस बीच जिला प्रशासन को लोगों द्वारा एक जगह वोट के बावजूद भी दूसरे स्थान पर भी फर्जी और डुप्लीकेट वोट बनवाने की जानकारी मिली।
फर्जी वोटों को लेकर प्रशासन सख्त।
जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। डुप्लीकेट व फर्जी आईडी के सहारे दो-दो जगह वोट रखने वालों की पहचान की जा रही है।इसके लिए विधान सभा वार सत्यापन भी शुरू किया गया है।पहचान के बाद आने वाले दिनों में कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई होगी
