कल्याणपुर एहतमाली में 93 हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त
सरकारी जमीन पर सौ से ज्यादा लोगों का था कब्जा, अर्से से कर रहे थे खेती
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। जिला प्रशासन को सरकारी जमीनों पर कब्जा मुक्त कराने में बड़ी सफलता मिली है।मूढ़ापांडे में गांव में अर्से से लोगों का सरकारी जमीन पर कब्जा था। प्रशासन ने आखिरकार अपने कब्जा करा लिया। कब्जा मुक्त जमीन की कीमत 80 करोड़ रुपये आंकी गई है। गांव में 93 हेक्टेयर भूमि पर सौ से ज्यादा गांव वाले खेतीबाड़ी कर रहे थे
गुरुवार को डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया ने मीडिया को जानकारी दी।प्रेस से बात करते हुए डीएम ने बताया कि मूढ़ापांडे के गांव कल्याणपुर एहतमाली में गांव वालों का कब्जा चला आ रहा था। सरकारी जमीन को कब्जाम मुक्त करा लिया गया।गांव में 93 हेक्टेयर सरकारी जमीन की कीमत 80 करोड़ रुपये है। डीएम ने बताया कि जमीन को खाली कराने के लिए डेढ़ महीने से प्रयास चल रहे थे।
गुरुवार को डीएम ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त किए जाने की जानकारी दी। जमीन पर सौ से अधिक लोग कब्जा करके खेती कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बाकी जमीन को भी जल्द ही कब्जा-मुक्त कराई जाएगी। एक सवाल के जवाब में डीएम ने बताया कि कब्जा मुक्त जमीन पर वृहद पैमाने पर पौधारोपण या फिर अन्य किसी उपयोग में लाया जाएगा।
बताया जाता है कि अभी 55 हेक्टेयर भूमि का मामला अदालत में विचाराधीन है। सरकारी भूमि पर दिए गए 101 पट्टे निरस्त कर दिए गए। का कहना है कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की जमीनों को चिन्हित भी किया गया है।जल्द ही उन्हें भी कब्जा मुक्त कराई जाएंगी।
