अमृत भारत योजना में मिली बदहाल रेलवे स्टेशन को नई सूरत
करोड़ों की लागत से तैयार आकर्षक व आधुनिक स्टेशन बिल्डिंग
माल ढुलाई व यात्रियों के लिए सुविधाएं
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यू्ज।

मुरादाबाद। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्राथमिकता में शामिल मंडल में धामपुर रेलवे स्टेशन को संवारने का काम पूरा हो गया।अमृत भारत योजना में संवरे रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल गई है।पहले बदहाल, जीर्णशीर्ण इमारत में संचालित स्टेशन को अब नया रुप मिला है।
अमृत भारत योजना में स्टेशन बिल्डिंग आकर्षक व लाइटों से रोशन की गई है। इसके अलावा यात्रियों के लिए आधुनिक वेटिंग हॉल,आधुनिक टॉयलेट,व्यापक पौधारोपण व लैंड स्कैसपिंग,अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई है।

करीब तीन साल पहले बदहाल रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना में विकसित करने की योजना शुरु हुई। पीएम नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को साकार करने के लिए रेलवे में व्यापक स्तर पर काम शुरु हुआ। इसके तहत मंडल में 19 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित करने के लिए चयन किया गया। रेल मंत्री की प्राथमिकता वाले धामपुर व बिजनौर स्टेशनों को संवारने का काम पहले से ही शुरु हुआ। पिछले दिनों बिजनौर के बाद अब धामपुर स्टेशन विकसित किया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि स्टेशनों को आधुनिक, यात्री व माल ढुलाई के लिए सुविधायुक्त के अनुसार संवारा गया है।जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा

चीनी उदयोग से है धामपुर की पहचान
बिजनौर के धामपुर शहर की पहचान चीनी उद्योग से है।सन् 1933 में केवल 300 टन प्रतिदिन की पेराई क्षमता के साथ ‘धामपुर शुगर मिल’ शुरू हुई। आज इस मिल की पहचान भारतीय चीनी उद्योग में है। धामपुर रेलवे स्टेशन (DPR) माल ढुलाई और यात्रियों के लिए एक लाइफलाइन है। धामपुर स्टेशन की विशेषता: रेलवे का कहना है कि स्टेशन को यात्री सुविधाओ के अनुरुप संवारा गया है।स्टेशन भवन को आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया है।

भरपूर लाइट, हाई क्लास वेटिंग हॉल,आधुनिक शौचालय, दिव्यांग जन के लिए सुविधाएं समेत आवागन के के अलावा पूरे स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया है। हरियाली क्षेत्र विकसित करने के लिए व्यापक पौधारोपण व लैंड स्कैपिंग से एक नजर में पूरे स्टेशन के लुक को संवारा गया है।
