मुरादाबाद में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की चुनाव तैयारी की समीक्षा
बीएलओ व एआरओ से सीधे संवाद
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाए रखना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल हो।इसके लिए एआरओ बीएलओ और सुपरवाइजर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है।
गुरुवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार मुरादाबाद पहुंचे और तीर्थांकर यूनिवर्सिटी में की चुनाव की समीक्षा की। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से सीधे संवाद भी किया।
गुरुवार की सुबह टीएमयू के सभागार पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वहां मौजूद एआरओ बीएलओ से सीधे संवाद किया। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में हुए कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) व वहां मौजूद जिला व निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से संवाद किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस दौरान अगले विस चुनाव की तैयारी के अलावा मतदाता सूची,मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ से उनके सामने आने वाली चुनौतियां व सुझावों की भी जानकारी लीं। साथ ही पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने की भूमिका पर जोर देते हुए अहम बताया। इस दौरान निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और मतदाता केंद्रित बनाने पर बल दिया।इसके लिए निर्वाचन अधिकारी और बीएलओ को आवश्यक निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और राजनीतिक दलों की निगरानी में संचालित होती है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत 2026 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की बैठक के चलते टीएमयू में सहायक निर्वाचन अधिकारी व बीएलओ समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहै। इससे पहले मंडल व जिला अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का स्वागत किया और चल रहीं निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज , डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
