हरेन्द्र मलिक,इकरा हसन समेत आठ सांसदों का दल
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। जौहर विश्वविद्यालय बचाने के लिए समाजवादी पार्टी अब आजम खां के मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ी है।रामपुर में यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए हो रहे चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच सपा अब खुलकर आजम खां के समर्थन में खड़ी है।
गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष के संग 45 विधायकों के बाद अब सपा सांसदों का प्रतिनिधि मंडल आएगा। इनमें सांस हरेन्द्र मलिक, इकरा हसन समेत आठ सांसद रामपुर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों की हिम्मत बढ़ाएंगे। सांसद यूनिवर्सिटी को न तोड़ने के लिए डीएम को भी ज्ञापन देंगे।
रामपुर में मौहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को लेकर समाजवादी पार्टी एकजुट पर है। दिल्ली में आंदोलन के बीच रामपुर में जौहर विवि को ध्वस्तीकरण से बचाने की सपा पूरी कोशिश में जुटी है। विवि के खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ आंदोलनकारी धरना प्रदर्शन कर रहे गुरुवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने नेतृत्व में 45 विधायक पहुंचे।और डीएम को ज्ञापन दिया। प्रतिपक्ष ने माता प्रसाद ने कहा कि किसी भी हालत में विवि के भवनों को किसी भी हालत में ध्वस्त नहीं होने देंगे ।
विवि के भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के बाद से सपा में गतिविधियां तेज है। मामले में सपा पूरी शिद्दत से खड़ी है। रामपुर के जौहर विवि के मामले में दो दिन पहले मुरादाबाद के सपा विधायकों व संगठन ने धरना प्रदर्शन किया और इस मामले में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में जिले के सपा विधायक कमाल अख्तर,फहीम,नवाब जान व नासिर कुरैशी, डा. एसटी हसन समेत, जिलाध्यक्ष जयवीर यादव समेत तमाम सपाई ।
अब शनिवार को सपा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल रामपुर आएगा। विवि के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही रोकने लिए कैराना, मुजफ़्फरनगर समेत आठ सांसद रामपुर आएंगे। इनमें हरेन्द्र मलिक, इकरा हसन,रुचि वीरा, राजीव राय, मोहिबुल्लाह, नीरज मौर्य, संभल के जिया उर्रहमान वर्क, जावेद खां व जिलाध्यक्ष अजय सागर होंगे। सांसद आंदोलनकारियों से मिलकर हौंसला बढ़ाएंगे। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
