‘हाउस अरेस्टिंग’ समाप्त करने की मांग
जिलाध्यक्ष चार दिन से पुलिस की निगरानी में,कटघर में की बैठक
दिल्ली में छात्र आंदोलन को जनांदोलन बताया, पार्टी विशेष से जोड़ना गलत
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की चार दिनों से पुलिस निगरानी को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है। पार्टी नेताओं ने निगरानी को जिलाध्यक्ष की निजता में दखल बताया। उन्होंने दिल्ली में छात्र आंदोलन को जनांदोलन ठहराते हुए किसी पार्टी विशेष से जोड़ने को गलत करार दिया। कांग्रेसियों ने निगरानी को प्रशासन से इसे खत्म किए जाने की मांग की।
शुक्रवार को मकबरा फाटक कटघर में नेता आजम खा के निवास फाईव स्टार बैंकेट हुई जिला कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के स्वास्थय व आयु की अनदेखी पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस नेता आजम खां ने कहा कि दिल्ली में छात्र आंदोलन से डरी सरकार अब जिलाध्यक्ष की पुलिस से नियमित निगरानी करा रही है। इसके चलते जिलाध्यक्ष रोजाना के कामकाज व पूजा अर्चना भी नही कर पा रहे।कांग्रेस नेताओं ने इसे निजी जीवन मे अवैधानिक हस्तक्षेप करार दिया। नेताओं ने दिल्ली आंदोलन को जनांदोलन बताया।कहा कि ऐसे में राजनीतिक अरेस्टिंग से आंदोलन पर असर नहीं पड़ेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से जिलाध्यक्ष की ‘हॉउस अरेस्टिंग’ की समाप्ति की मांग की।
बैठक में प्रवक्ता सुधीर पाठक, मो अब्बास एडवोकेट, विवेक अग्रवाल एडवोकेट, राजेश पाल एडवोकेट,अंजार हुसैन एडवोकेट, विजयराज सैनी, अतीक अहमद,अकरम खां, वसीम अहमद, अशरफ अली घोसी, मुजीब तैयब, फईम अब्बासी,जावेद इकबाल समेत पदाधिकारी रहे।
