बार चुनाव की नई तारीख
15 नवंबर को मतदाता सूची,8 दिसंबर को प्रत्याशियों की सूची होगी जारी
बार एसोसिएशन ने हर वर्ष के लिए बनाया मॉडल चुनाव का कार्यक्रम, संशोधित नियमावली के तहत होंगे नए चुनाव
कमेटी में 30% महिलाएं व कोषाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव अब दिसंबर में होंगे। 15 नवंबर को मतदाता सूची प्रकाशित होगी।एक से 3 दिसंबर को नामांकन भरे जाएंगे।जबकि 15 दिसंबर का मतदान के बाद अगले दिन मतगणना होगी। जबकि बार कार्यकारिणी ने कमेटी का कार्यकाल एक जनवरी से 31 दिसंबर तक रखने का निर्णय लिया है। बार कमेटी हर वर्ष के लिए मॉडल कैलेंडर का प्रस्ताव रखा है।
सोमवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी ने चुनावी कार्यक्रम जारी किया। नए चुनाव संशोधित नियमावली के तहत होंगे। सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के बाद नियमावली में महिला अधिवक्ताओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण रहेगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में नया चुनावी कार्यक्रम जारी किया गया। हालांकि इससे पहले एल्डर्स कमेटी ने अगस्त में मतदान का चुनावी कार्यक्रम जारी किया गया था। लेकिन चुनाव पर एक राय नहीं बन सकीं।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी ने चुनाव को लेकर सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इसमें अध्यक्ष के अलावा महासचिव कपिल गुप्ता के अलावा कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी रहे। बताया गया कि संविधान संशोधन के लिए चेयरमैन सुधीर गुप्ता समेत 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था।
अधिवक्ता उमाकांत शर्मा का कहना है कि नियमावली में संशोधन के लिए तीन फौजदारी व तीन दीवानी के अधिवक्ता शामिल किए गए। कमेटी का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय ने 16 अप्रैल,26 में सभी बार एसोसिएशन को अपनी कार्यकारिणी में 30 प्रतिशत महिला व कोषाध्यक्ष पद पर महिला अधिवक्ता आरक्षित करने के निर्देश दिए।नई कमेटी में महिला आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता के अनुसार संशोधित नियमावली के तहत चुनाव होंगे। नए चुनाव दिसंबर में कराने पर सहमति बनी है।इसके तहत ही चुनाव का नया कार्यक्रम जारी किया गया है। कोशिश है कि हर वर्ष चुनाव इसी कैलेंडर के तहत हो। कार्यकाल पूरे एक साल का हो।
चुनाव प्रक्रिया नवंबर माह से शुरु होगी। बार की मतदाता सूची का 15 नवंबर को प्रकाशन होगा। 17 नवंबर तक आपत्ति व अंतिम मतदाता सूची 18 नवंबर को जारी होगी।
चुनाव कार्यक्रम यह-
नामांकन पत्र-1 से 3 दिसंबर, नामांकन पत्रों की जांच- 4-5 दिसंबर नाम वापसी- 6-7 दिसंबर, प्रत्यासशियों की अंतिम सूची-8 दिसंबर मतदान- 15 दिसंबर, अगले दिन से मतगणना
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामाशंकर-सुधीर गुप्ता
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर गुप्ता ने साफ कहा कि रामाशंकर सबसे ज्यादा सीनियर है। लिहाजा एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामाशंकर ही रहेंगे।हालांकि चुनाव को लेकर उनका मत था कि चुनाव दिसंबर में होने चाहिए।
बार कमेटी का कहना है कि पिछले चुनाव में नामांकन के बाद भी एल्डर्स कमेटी चेयरमैन ने चुनाव सात दिन के लिए टाल दिए।और मतगणना भी एक दिन के लिए रोक दी। इसके चलते नया चेयरमैन अध्यक्ष सुधीर गुप्ता को नामित किया गया। पर आज उन्होंने इंकार कर दिया।
इस दौरान एल्डर्स कमेटी सदस्य महेश चन्द्र त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र शर्मा, उमाकांत शर्मा के अलावा बार कार्यकारिणी जीतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी आदि रहे।
