मुख्यमंत्री की प्रदेश के अधिवक्ताओं को सौगात
राजेश भाटिया , हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिवक्ताओं के लिए कैशलेश उपचार व्यवस्था लागू करने का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। उम्मीद जताई कि यह नई योजना अधिवक्ताओं के लिए लाभकारी साबित होगी।
बुधवार को मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से वकीलों के लिए कैशलेश उपचार व्यवस्था लागू किए जाने का ऐलान का दिल से स्वागत और अभिनंदन किया।
बार अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों के लिए कैशलेश योजना अत्यंत सराहनीय, दूरदर्शी व स्वागत योग्य है।इस योजना से वकीलों को जरुरत पर बेहतर व सम्मान जनक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इस योजना से उपचार में आर्थिक चिंता से भी राहत मिलेगी। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता समाज लंबे समय से ऐसी कल्याणकारी व्यवस्था की अपेक्षा कर रहा था।लिहाजा योगी सरकार की गई घोषणा अधिवक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। उम्मीद जताई कि कैश लेस उपचार व्यवस्था जल्द प्रभावी होगी।जिससे प्रदेश के अधिवक्ता लाभान्वित हो सकेंगे।
