रिटायर्ड एसआई के बेटे को गोली मारने का मामला,6 के खिलाफ रिपोर्ट, कुछ देर पहले लाइनपार चौकी पर हुआ था समझौता,नारियल कारोबारियों में झगड़े का मामला
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव।मुरादाबाद।
मझोला में लाइनपार पुलिस चौकी पर झगड़े में समझते के बाद एक पक्ष के युवक को गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर लगीं। समझौते के कुछ देर बाद ही सरेआम फायरिंग देख चौकी प्रभारी व दोनों सिपाही गायब हो गए।लापरवाही पर तीनों पर गाज गिरी है।एसएसपी ने प्रभारी व दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। दूसरी ओर इस विवाद में छह के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया है।
सोमवार रात को नारियल कारोबारियों के बीच हुए विवाद के निपटारा लाइनपार पुलिस चौकी पर हुआ।चौकी प्रभारी की मौजूदगी में समझौते के बाद ही एक पक्ष को मारने के लिए गोली चलीं।बताते है कि गोली मारी और हवाई फायर किए।पर इस दौरान चौकी प्रभारी सौरभ सुमन, सिपाही विपिन कुमार व रामबहादुर फायरिंग होते ही भाग गए।
असल यह पूरे घटनाक्रम में पुलिस की लापरवाही मानी गई।दरअसल चौकी की पुलिस दोपहर में मारपीट के मामले की गंभीरता से नहीं ले पाई।शिकायत पर कार्रवाई की बजाय समझौता कराने में लगी।पुलिस चौकी पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ते रहे।और प्रभारी समझौता कराने में जुटे रहे।रात में समझौता कराके दोनों पक्षों को एक साथ छोड़ दिया।चौकी से करीब 100 मीटर दूरी पर फायरिंग हो गई। हमलावरों ने कारोबारी विवेक को गोली मारी व फायरिंग कर वहां से फरार हो गए।
जबकि हमलावरों का पकड़ने की बजाय चौकी से गायब हो गई। लापरवाही यह कि सभी घटनास्थकल पर भी नहीं पहुंचे।
घटना में एसएसपी सतपाल अंतिल ने एसपी सिटी से मामले की जांच भी कराई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी।इस आधार पर एसएसपी ने केस को गंभीरता से न लेने को जिम्मेजदार मानते हुए लाइनपार चौकी प्रभारी सौरभ सुमन के अलावा दोषी सिपाही विपिन कुमार व रामबहादुर को एसएसपी ने निलंबित किया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए।
दूसरी ओर पीएसी के रिटायर्ड दरोगा धनीराम की ओर से बेटे विवेक पर गोली मारने में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड बुद्धिविहार मोड़ पर सोमवार रात पीएसी के रिटायर्ड दरोगा के बेटे को गोली मारने के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। यह मुकदमा घायल युवक के पिता की तहरीर पर लिखा गया है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर इस मामले को हैंडल करने में लापरवाही बरतने पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
थाना मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक के आगे बुद्धिविहार मोड पर सोमवार रात करीब 8:45 बजे पुलिस चौकी पर मारपीट के मामले में समझौता करके निकले नारियल कारोबारियों पर फायरिंग हुई थी। इसमें सिविल लाइंस के मऊ काशीराम निवासी विवेक कुमार उर्फ सोनू कंधे पर गोली लगने से घायल हो गया था। कॉसमॉस अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में विवेक कुमार के पिता पीएसी के रिटायर्ड दरोगा धनीराम ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि
रिपोर्ट में कहा गया कि बेटा विवेक उर्फ सोनू सोमवार अपने साथी आर्यन चौधरी के संग बुद्धिविहार के अब्दुल हमीद चौक पर नारियल वाले से पैसे लेने गया था। वहीं आर्यन का जीशान
से पैसे के लेन-देन पर विवाद हुआ था।मामले में सोमवार रात वे चौ। चरणसिंह चौक पर स्थित लाइनपार पुलिस चौकी में समझौता के लिए गए थे।समझौता के बाद विवेक व आर्यन और अन्य लोग अपने घरों को लौट रहे थे। रात साढ़े आठ बजे बुद्धिविहार मोड़ पहुंचे थे। तभी सामने आए मझोला के खुशहालपुर निवासी वरुण ठाकुर, दीपक, अंकित, मनीष, संतोष और अमन ठाकुर ने घेर लिया। फायरिंग शुरू कर दी।आरोपियों ने विवेक को गोली मारी। जो उसके कंधे में गोली लगी। वह घायल हो गया। निजी अस्पताल में विवेक का उपचार चल रहा है।
