बुधवार सुबह सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि,डीआरएम
समेत मंडल रेल अधिकारी मौजूद
लखनऊ–देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का आज से नियमित ठहराव शुरु
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
बुधवार से मंडल में यात्रियों को आरामदायक सफर की एक और सुविधा मिल गई।लखनऊ देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शाहजहांपुर में ठहराव शुरू हो गया। आज पहले दिन के ठहराव को रेल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उपलब्धि बताया। कहा कि इससे यात्रियों का सफर अब और सुविधा जनक व आरामदायक बनेगा।

बुधवार को रेलवे ने ठहराव के शुभारंभ पर स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। इस
दौरान सांसद मिथलेश कुमार कठेरिया,राज्यसभा सांसद डॉ. सुधीर गुप्ता,एमएलसी डीपीएस राठौर प्रतिनिधि जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर राज्यमंत्री,केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद के प्रतिनिधि कौशल मिश्रा,भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आदि नेता व कार्यकर्ता रहे।

स्वागत कार्यक्रम में डीआरएम विनीता श्रीवास्तव,सीनियर डीसीएम महेश यादव,सीनियर डीईएन करन प्रीत सिंह,एसीएम अंकित शर्मा समेत तमाम रेल अधिकारी रहें। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स- गाइड्स टीम ने अतिथियों को तिलक कर स्वागत किया। डीआरएम ने अतिथियों को हरित पौधे के गमले भेंट किए।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने वंदे भारत के नियमित ठहराव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार भी जताया।कहा कि इस ठहराव से यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित व तीव्र रेल सेवा का फायदा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन सीटीआई नरेंद्र त्यागी ने किया।
यह होगा समय।
लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस-22545
शाहजहांपुर में सुबह 07:34- 07:36 बजे
