लापरवाही–
दो साल पहले मृत व्यक्ति को शांति -भंग में पाबंद करने का मामला
लापरवाही को पर एसएसपी ने लिया एक्शन, निलंबित
पाकबड़ा थाने के दरोगा विनीत कुमार ने कोर्ट को भेजी चालान रिपोर्ट
पाकबड़ा पुलिस ने आपसी झगड़े के बाद जिस नरेश को शांति भंग में पाबंद किया।उसकी दो साल पहले मौत हो चुकीं।यही नहीं दरोगा विनीत कुमार ने चालान रिपोर्ट भी एसडीएम कोर्ट भेजीं।सोमवार को एसडीएम कोर्ट में मुचलका जमा कराने पहुंची नरेश की पत्नीम रज्जो व सगे भाई दिनेश ने दो साल पहले हो चुकी मौत की जानकारी दी। विभागीय चूक का मामला वायरल हुआ तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया। पाकबड़ा के दरोगा विनीत कुमार को निलंबित कर दिया गया।
पाकबड़ा के नई बस्तीे कैलसा रोड निवासी दिनेश व सदन में 28 मार्च,26 को आपसी विवाद हो गया।दोनों में मारपीट के बाद पुलिस ने शांति भंग की धारा में दोनों ओर से चार चार लोगों को मुकदमें में पाबंद कर दिया।और चालान रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट भेज दी।
कोर्ट में दिनेश व उसकी पत्नी पूनम,नरेश व उसकी पत्नीा रज्जो पेश हुए। नरेश का निजी मुचलका भरने पर रज्जो व बड़े भाई ने बताया कि नरेश की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है।इस पर अदालत भी हैरान हो गई।कोर्ट ने नरेश का मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा।
परिवार की ओर से अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस ने शांति-भंग की धारा में जरा भी पूछताछ करने की जरुरत नहीं समझी।और चालान भेज दिया। पुलिस चूक का मामला वायरल हुआ तो पुलिस अफसरों ने संज्ञान लिया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने तत्कााल संबंधित दरोगा विनीत कुमार को निलंबित कर दिया।
