मुरादाबाद में आज हुईं एनआरपीओए की पहली बैठक, डिवीजनल कार्यकारिणी भी हुईं चयनित
राजेश भाटिया। हिन्दी लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
उत्तर रेलवे प्रमोटी आफिसर्स एसोसिएशन (एनआरपीओए)
की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। संगठन ने रेलवे में ग्रुप बी अधिकारियों से जुड़ी मांगों को हल कराने का भी संकल्प लिया गया।
बीस अधिकारियों की कार्यकारिणी का चयन

बुधवार को मंडल की में एनआरपीओ (नार्दर्न रेलवे प्रमोटी आफिसर्स एसोसिएशन) की बैठक मुरादाबाद में कांठ रोड पर स्थित मिडटाउन क्लब में हुई। बैठक में पहली मंडल कार्यकारिणी का गठन हुआ।एसोसिएशन का मंडल अध्यपक्ष एडीईई नवरत्न सिंह, मंडलीय कार्यकारिणी अध्यक्ष एसीएम अंकित शर्मा व मंडलीय सचिव एडीईई (जी) रामराज मीना समेत बीस अधिकारियों की कार्यकारिणी का चयन हुआ। बैठक में एसोसिएशन के खाली पदों के चयन के बाद संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
ग्रुप बी के अधिकारियों की मांगों को हल कराने का संकल्प
बैठक में शामिल अधिकारियों ने ग्रुप बी के अधिकारियों की मांगों को हल कराने का संकल्प को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया। इस दौरान विभिन्न खाली पदों के भरने के साथ ही एसोसिएशन की मंडलीय कार्यकारिणी गठित हो गई। अध्यक्ष,सचिव ने नए सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन की पहली मंडलीय बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
-एसोसिएशन की कार्यकारिणी-
मंडलीय अध्यक्ष-नवरत्न सिंह, उपाध्य्क्ष- अशोक कुमार मीना व जेपी सिंह, कार्यकारिणी अध्यीक्ष- अंकित शर्मा, मंडलीय सचिव-रामराज मीना, संयुक्त सचिव- जीपीएस चौहान व मनोज कुमार दास, आयोजन सचिव- राजीव अग्रवाल व कोषाध्यक्ष- मुकेश कुमार के अलावा कार्यकारिणी सदस्यय- संजय कुमार,राजा राम मीना, धीरेन्द्र गौर,अमित गर्ग,संजीव कुमार, सतीश चन्द्र मीना, हरजीत सिंह, बिजेन्द्र सिंह व खेम सिंह रहे।
