संगठन ने छेड़ा महानगर में नशा मुक्ति अभियान
बैनर पोस्टर लेकर निकले पदाधिकारी और कार्यकर्ता
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।रविवार को नशे के खिलाफ शिवसेना ने शहर में नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाते हुए विशाल जागरूकता रैली निकाली।शिव सेना जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा के नेतृत्व में जिला कार्यालय से स्टेशन रोड, टाउन हॉल तक नशे विरोधी रैली निकालकर नशा विरोध के कार्यक्रम की शुरुआत की।
इससे पहले संगठन ने स्टेशन रोड पर स्थित शिवसेना के जिला कार्यालय पर बैठक कर रणनीति तैयार की।शिवसेना की जिला कार्यालय स्टेशन रोड पर बैठक में छत्रपति शिवाजी महाराज को माल्यार्पण कर शिवसेना प्रमुख माननीय बाला साहेब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण किया। और तिलक लगाकर ‘जय भवानी जय शिवाजी जय घोष’ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख, अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन को शक्ति प्रदान करने के लिए समाज में बढ़ती अव्यवस्था को लेकर कार्यक्रम की रणनीति बनाईं।

बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख ने नशा मुक्ति अभियान के लिए मीडिया व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।कहा कि अभियान लगातार चलें ताकि नशा मुक्ति अभियान सफल बन सकें।शिवसेना द्वारा खासकर नए युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के जागरूक कार्यक्रम के संचालन पर जोर दिया।
शिव सेना ने कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली।स्कूलों कॉलेजों के पास बिकने वाले नशे के खिलाफ कार्यक्रम करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवा शिवसेना विद्यार्थी सेना को दी गई।
इस दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे, राजीव राठौर,अरुण ठाकुर,आकाश सिंह, मयंक सैनी, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, बादाम सिंह, कैलाश, विक्की कश्यप, महेश,मधुबाला ,दीपक शर्मा, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, भोला भाई, पवन रोहिल्ला नितेश सोनू, आदि ने भाग लिया।
