भाई-बहन विशेष अनारक्षित ट्रेन में कर सकेंगे यात्रा
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर रेलवे विशेष ट्रेन चलाएगा। हरिद्वार से लखनऊ के बीच विशेष ट्रेन तीन दिन चलेगी। 27 से 29 अगस्त तक चलने वाली विशेष ट्रेन मंडल में सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार त्योहार पर रेलवे ने हरिद्वार से लखनऊ के बीच ट्रेन-04330 27 से 29 अगस्त के बीच चलेगी।हरिद्वार से ट्रेन दिन में 15.10 बजे चलेगी।नजीबाबाद,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली,शाहजहांपुर,हरदोई, बालामऊ, संडीला से होकर लखनऊ जाएंगी। वापसी में ट्रेन 04329 लखनऊ चलकर इसी रूट पर होते हुए हरिद्वार जाएंगी।ट्रेन लखनऊ से मुरादाबाद सुबह 8.40 बजे आएंगी। सीनियर डीसीएम का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएंगी।
–पिरान कलियर मेला:
रुड़की में रूकेंगी अकाल तख्त समेत नौ ट्रेनें
मुरादाबाद। पिरान कलियर मेला व रक्षाबंधन पर्व में यात्री भीड़ के लिए रेलवे ने प्रमुख गाड़ियों का रुड़की में अस्थाई ठहराव निर्धारित किया गया है।
सीनियर डीसीएम के अनुसार त्योहार व मेले के मद्देनजर विशेष गाड़ियों का 13 से 31 अगस्त तक रुड़की में ठहराव रहेगा।
इनमें पूर्णिया कोर्ट अमृतसर-14617-18,जनसाधारण एक्सप्रेस 15531-32, अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस-15211-12, बेगमपुरा 12237- 38,योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी-14605-06, मोरध्वज-14691-92,दुर्गियाना एक्सप्रेस -12357 -58,न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस-15933-34 ट्रेनों का ठहराव रहेगा।
