हिन्द लाइव न्यूज। राजेश भाटिया
मुरादाबाद।

रविवार को शिव पार्वती रसोई ने अपने सेवा कार्य के तीसरी वर्षगांठ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई। इस मौके पर पूड़ी,आलू की सब्जी,सूजी का हलवा एवं शीतल जल का प्रसाद सैकड़ों जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष एडवोकेट आनंद मोहन गुप्ता रहे।उन्होंने शिव पार्वती रसोई की ओर से तीन वर्षों से निरंतर किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना की कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष एडवोकेट पुष्प यादव ने बताया कि शिव पार्वती रसोई पिछले तीन वर्षों से हर रविवार को बिना किसी सरकारी सहायता या सार्वजनिक चंदे के रसोई परिवार के सदस्यों के सहयोग से संचालित हो रही है।संस्था की ओर से भोजन सेवा के साथ कंबल वितरण,वृद्धाश्रम एवं बाल आश्रम में सेवा, नवरात्रों व महाशिवरात्रि पर भंडारा, शीतल जल एवं शरबत सेवा, स्वास्थ्य शिविर व जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता समेत अनेक जनसेवा के काम किए जाते रहे है।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से डॉ.बृजपाल सिंह यादव, बादाम सिंह यादव,मनोज गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव, विश्वजीत सिंह यादव, प्रत्युष यादव, आशुतोष त्यागी, सुमित टंडन,जयवीर यादव, डॉ. सतवीर चौहान, अंकुर यादव,सुनीत अग्रवाल, योगेश भारती, अर्जुन सिंह, हरिओम शर्मा,राहुल शर्मा, बंटी गुप्ता, विवेक गुप्ता, इसरार हुसैन,मयंक राजपूत, जितेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, चंदन एवं लेखराज सिंह समेत सभी सदस्य उपस्थित रहे।
