हर पल,हर जगह रही सीसी कैमरे व जटायु ड्रोन से निगरानी

हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। ब्रजघाट व हरिद्वार से गंगा जल लेकर आए कांवडि़यों ने सुबह ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। कई शिवभक्तों ने डाक कांवड़ लाकर शिवालयों में जलाभिषेक भी किया।
महानगर के शिव मंदिरों में तड़के चार बजे से हर हर महादेव,बम बम बोले की गूंज सुनाई देने लगीं। शहर के प्रमुख मंदिर नागफनी में झारखंडी व चौरासी घंटा मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

सुबह से कांवड़िए व शिवभक्त पहुंचने लगे। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल,दूध, दही, शहद, बेलपत्र और धतूरा अर्पित किया और भगवान शिवजी से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
देर रात से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।प्रमुख जगहों पर लगे सीसीटीवी व जटायु से निगरानी होती रही।तमाम संवेदनशील स्थानों पर पुलिस भी चौकस रहकर लगातार नजर बनाए रहीं।
