शिव सैनिकों ने महाकालेश्वर मन्दिर में किया जलाभिषेक

हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। सावन के पहले सोमवार पर संभल में हरिहर मंदिर जलाभिषेक के लिए जाते शिव सैनिकों को पुलिस ने रोक लिया। रोकने से एकबारगी हंगामे के हालात बन गए। प्रशासन से बात चीत के बाद तमाम कार्यकर्ताओं ने पाकबड़ा में महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक किया।
सोमवार तड़के शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व पदाधिकारियों ने कार्यालय पर भगवा ध्वज फहरा करके हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए के लिए रवाना किया।शिव सैनिक बृजघाट से पवित्र जल लेकर संभल में हरिहर मंदिर पर चढ़ाने के लिए शिव सैनिक जय भवानी जय शिवाजी के उद्घोष के साथ’हरिहर मंदिर मुक्त करो’ के उद्घोष के साथ रवाना हुए ।शिव सेना के अनुसार संभल जाते शिव सैनिकों को ब्रजघाट पर रोकने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

शिव सेना का कहना है कि संभल के लिए निकले शिव सैनिकों को टीएमयू के पास रोकने की कोशिश की गई।इस पर शिव सैनिक जय भवानी जय शिवाजी के उद्घोष के साथ आगे बढ़े। पर पाकबड़ा पुलिस द्वारा जबरन रोकने पर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व प्रशासन से बातचीत के बाद शिव सैनिकों को महाकालेश्वर मंदिर पर जलभिषेक किया।जिला प्रमुख में घोषणा की शिवसेना सावन में जल अभिषेक हरिहर मंदिर पर करेगी। इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व तैयार है।
इस दौरान मुख्य रूप से अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, शिबू पांडे, उमेश ठाकुर,जीतू प्रजापति, विशाल सैनी, नितेश कुमार, विक्की कश्यप, नितिन सैनी, सुरेश सैनी,मयंक सैनी, कैलाश, अंकित, भोला, किशोर समेत शिव तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
