आला हजरत उर्स मेला-
उर्स में बरेली स्टेशन पर ट्रेनों का पांच मिनट तक ठहराव बढ़ा
बरेली-सहारनपुर के बीच स्पेशल,बरेली-रोजा को सीतापुर सिटी तक विस्तार

हिन्द लाइव न्यूज। राजेश भाटिया
मुरादाबाद। बरेली में लगने वाले आला हजरत उर्स मेले के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए है।उर्स में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने मुरादाबाद,बरेली रूट की ट्रेनों का ठहराव का समय बढ़ाया गया है।
बरेली में दो मिनट रुकने वाली काशी समेत 22 ट्रेनों के ठहराव का अब पांच मिनट का किया गया है। 6 से 8 अगस्त तक रेलवे की संचालन व्यवस्था रहेगी। बरेली में लगने वाले उर्स मेले में यात्रियों के लिए रेलवे ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार उर्स मेले में आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अप व डाउन की ट्रेनों में ठहराव के समय बढ़ाया है।यह समय दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट तक किया गया है।
इसके अलावा एक विशेष अनारक्षित ट्रेन बरेली से सहारनपुर के बीच चलेगी। इसका ठहराव सभी प्रमुख स्टेशनों पर होगा।ट्रेन आठ अगस्त को बरेली से चलेगी।इसके अलावा बरेली से रोजा पैसेंजर ट्रेन को विस्तार देते हुए सीतापुर सिटी तक चलाया जाएगा।
इन ट्रेनों का ठहराव–ट्रेन नंबर -13308, 12356,12470-69,15904,1528,14230,14673,14649, 14617, 12317, 22551 व 18103 है।
इसके अलावा दुर्गियाना एक्सप्रेस -13258-57,बेगमपुरा -12238-37 व मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति-12558-57 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
