व्यापारी-शिव सेना की हुईं बैठक में मुद्दों पर विचार विमर्श
हिन्द लाइव न्यूज। राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में व्यापारियों के उत्पीड़न और दुकानों की किराया वृद्धि के मुद्दे पर शिव सेना ने विस्तार से चर्चा की।शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने व्यापारियों के समर्थन का आश्वासन दिया।
सोमवार की शाम को शिव सेना के जिला प्रमुख व पटेल मार्केट के व्यापारियों के संग बैठक हुई।बैठक में व्यापारियों ने नगर निगम के द्वारा उत्पीड़न व किराए बढ़ाए जाने पर एतराज जताया।इन मुद्दों पर शिव सेना नेता व व्यापारियों के बीच विस्तार से बातचीत हुई। व्यापारियों के संग लड़ाई लड़ने का शिव सेना ने आश्वासन दिया।
।शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठन नगर आयुक्त व महापौर विनोद अग्रवाल से वार्ता भी करेगा। शिव सेना व्यापारियों के साथ पूर्ण रुप से सहयोग करेगी।
इस दौरान बैठक में व्यापार सुरक्षा समिति अध्यक्ष रतन भाटिया, उपाध्यक्ष सुमित कत्याल के अलावा गिरधर गोपाल गुप्ता, सुमित मदान, सुरेन्द्र सिंह,ऋषि वासन, सोनू धवन, अक्षित कत्याल, दीपक मदान,नरेन्द्र सिक्का हैप्पी समेत अन्य शिव सैनिक रहे।
