पूर्व राज्यपाल स्व.सतपाल मलिक की श्रद्धांजलि कार्यक्रम
आठ अगस्त को प्रयागराज रैली में कूच करेंगे जिले शहर के कांग्रेसी
बागपत के बाद कांग्रेस अगला पड़ाव प्रयागराज
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। बागपत में पूर्व राज्यमपाल स्वा. सतपाल मलिक की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को जिले के कांग्रेसी कूच कर गए।मुरादाबाद से 35 कारों के काफिले के संग निकले जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कांग्रेसियों का आभार जताया।कहा कि पुणयतिथि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ेगा।जबकि आठ अगस्त को प्रयागराज में होने वाली रैली में पहुंचेंगे। रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आएंगे।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का अगला फोकस वेस्ट यूपी पर है।बागपत में पूर्व राज्यपाल की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के शामिल होने के आसार है।लिहाजा बागपत कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
बुधवार को बागपत के लिए मुरादाबाद से तीन दर्जन गाड़ियों से कांग्रेसी रवाना हुए।जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद गुंबर समेत तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी अपनी अपनी गाड़ियों से बागपत के लिए रवाना हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बागपत में पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे।कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा उठेगा।उन्होंने बागपत कार्यक्रम में जाने वालों का आभार भी जताया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बागपत के बाद प्रयागराज में 8 अगस्त को होने वाली रैली में भी कार्यकर्ताओं का सैलाब जुटेगा।इस रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल होंगे।
इस दौरान बागपत के लिए अजय गोपाल रस्तोगी,एहसान खां, वसीम कुरैशी, गुड्डू पाशा समेत तमाम कांग्रेसी शामिल हुए।
