तत्काल इलाज से बच्चे को मिली राहत, सहायता से सुरक्षित यात्रा में मदद
कांवड़ मेला हरिद्वार की घटना
लाइव न्यूज राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। हरिद्वार में कांवड़ मेले में रेलवे सुरक्षा बल ( RPF) मददगार बनी। संवदेनशीलता दिखाते हुए आरपीएफ जवान ने दो साल के मासूम को बुखार तपते देखा तो तत्काल तत्परता दिखाई। बच्चे को गोदी में लेकर उसके परिजनों के संग अस्पताल ले गए और भर्ती कराकर उपचार कराया। दवा मिलने से बच्चे की तबीयत सुधर सकीं।सहायता के बाद परिजनों की यात्रा सुखद बन सकीं।
बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे हरिद्वार स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह,सिपाही मोहन पाल को एक महिला यात्री ने बताया कि उसका दो साल का बेटा कृतक तेज बुखार आने से अचानक बेहोश हो गया।हरदोई के रहने वाले विजय कुशवाहा के पुत्र की हालत देख आरपीएफ जवानों ने तत्परता व संवेदनशीलता से काम लिया। महिला यात्री अपने बच्चे के संग हरिद्वार से हरदोई जाने वाली थी।बच्चे को देख वह काफी परेशान हुई।

सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि बीमार बच्चे को लेकर आरपीएफ कर्मी अस्पताल में एंबुलेंस से मंगा कर बच्चे को गोद मे लेकर अस्पताल पहुंचे। मेला अस्पताल में तत्काल मेडिकल उपचार मिलने पर बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार हो सका। डाक्टरों की सलाह के बाद बच्चे की स्थिति देख माता संग रेलवे स्टेशन लाए।आरपीएफ कर्मियों ने उन्हें ट्रेन दून एक्सप्रेस 13010 में बैठाया।
