कांवड़ में जल लेकर आते कांवड़ियों का भाजपाइयों ने किया अभिनंदन
हिन्द लाइव न्यूज। राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सावन के दूसरे सोमवार जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे जल लेकर वापस लौटने लगे हैं।शनिवार को कांवड़ियों का भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
शनिवार को भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने पवित्र कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं का कांठ रोड पर कांवड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा नेता ने कहा कि सावन का पवित्र पर्व केवल आस्था और श्रद्धा का ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे व एकता का भी पर्व है। कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति व धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है।
लाखों श्रद्धालु पैदल कठिन यात्रा कर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।कांवड़िए त्याग, तपस्या और भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाज को एकता,सेवा व समर्पण का संदेश देते हैं। पावन यात्रा में समाज के सभी वर्गों का सहयोग व सहभागिता हमारी सामाजिक एकता को और मजबूत करती है।
भाजपा नेता ने कहा कि बाबा की सभी पर अपनी कृपा हो । और कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय हो।इस मौके पर भाजपा नेता समेत अन्य समर्थक भी मौजूद रहे।
