मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर मुरादाबाद व अन्य जिलों के शासकीय अधिवक्ताओं में खुशी
बुलंदशहर में परिषद अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ का हुआ सम्मान
डीजीसी,एडीजीसी ने किया सम्मान
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश में शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर प्रदेश भर में सरकारी अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।मानदेय राशि बढ़ने से मुरादाबाद समेत विभिन्न जिलों के शासकीय अधिवक्ताओं ने राज्य विधिक परिषद के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ का स्वागत व सम्मान किया।
शुक्रवार की रात को बुलंदशहर के होटल राज दरबार में आयोजित कार्यक्रम में जिला शासकीय अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ोतरी जाने के अवसर में अधिवक्ताओं ने राज्य विधिक परिषद के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ का भव्य स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने परिषद अध्यक्ष को पुष्प-गुच्छ व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि यह बढ़ोतरी अधिवक्ता समाज के लिए महत्वपूर्ण है। शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी का श्रेय बार काउंसिल ऑफ चेयरमैन शिव किशोर गौड़ व गोरखपुर के जिला शासकीय अधिवक्ता सौरभ श्रीवास्तव के सतत प्रयासों को जाता हैं।

चेयरमैन बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश ने इस महत्वपूर्ण मांग को मजबूती से प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने रखा।
कहा कि अधिवक्ता समाज भली-भांति जानता है कि सफलता बार काउंसिल ऑफ़ यूपी के निरंतर प्रयासों और प्रदेश के अधिवक्ताओं की एकजुटता का परिणाम है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर डीजीसी-सिविल पराग गौड़,डीजीसी-फौजदारी राहुल उपाध्याय, मेरठ के डीजीसी – फौजदारी केके चौबे और मुरादाबाद के डीजीसी-सिविल अजय गुप्ता, डीजीसी कानपुर देहात-सिविल गोपाल समेत अन्य शासकीय व अन्य अधिवक्ता रहे।
