प्रोजेक्ट जटायु के ड्रोन ने आसमान से शिवभक्तों पर बरसाए फूल
नगर निगम की पहल,ड्रोन से हुई पुष्प -वर्षा
डीएम-एसएसपी ने कांवड़ियों का स्वागत, हाथों से परोसा प्रसाद
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को कांठ रोड पर कांवडि़यों का सैलाब उमड़ा।हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को लौटते सैकड़ों शिव भक्तों के स्वागत में जिला प्रशासन के अधिकारी जुटे।जबकि नगर निगम की ओर से विशेष व्यवस्थाएं गई।
इस खास मौके पर निगम के प्रोजेक्ट जटायु ड्रोन से शिव भक्तोंं पर फूलों से वर्षा की गई। इससे माहौल शिवमय हो गया।मौके पर मौजूद डीएम-एसएसपी ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा करते हुए अभिनंदन भी किया।
रविवार को पवित्र सावन मास में मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा। पवित्र गंगाजल लेकर अपने घरों को लौट रहे शिवभक्तों के स्वागत, सेवा के लिए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
नगर निगम ने कांठ रोड पर शिवभक्तों के स्वागत के लिए पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई। इस मौके पर डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया व एसएसपी सतपाल अंतिल भी कांवड़ मार्ग पर पहुंचे और कांवड़ियों पर पुष्प-वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। अधिकारियों ने अपने हाथों से कांवड़ियों को प्रसाद, जलपान परोसा। प्रशासन के कार्य को देखते हुए कांवड़ियों में विशेष उत्साहित हुए। और पूरा माहौल हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।

‘प्रोजेक्ट जटायु’ के ड्रोन से आसमान से हुई फूलों की बारिश
नई पहल—
नगर निगम ने इस मौके को खास बनाने की कोशिश की। विशेष आकर्षण नगर निगम व स्मार्ट सिटी की आधुनिक तकनीक आधारित पहल ‘प्रोजेक्ट जटायु’ रही।
सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) व पुलिस तंत्र के तालमेल से संचालित प्रोजेक्ट जटायु के ड्रोन का प्रयोग हुआ। निगम के ड्रोन के जरिए आसमान से गुजरते शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।जबकि कांवड़ मार्ग पर अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।जमीन व आसमान से हुई पुष्प वर्षा ने शिवभक्तों के स्वागत को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कांवड़ मार्ग पर विशेष साफ-सफाई,पेयजल, लाइट व नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित सभी टीमों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।जिससे शिवभक्तों को यात्रा के दौरान परेशानी न हो।
