बुद्धि विहार में पार्टी कार्यालय पर परिवारों को हुआ सम्मान
एकता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संकल्प हिन्द
लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।शुक्रवार को भाजपा की ओर से ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में देश के बंटवारे के समय अपनी जान गंवाने वाले व विस्थापित लाखों लोगों के दर्द, संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि.(यूपीसिडको) व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार अध्यक्ष वाई.पी. सिंह ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वर्ष1947 में नफरत व हिंसा से लाखों लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा। 1.3 करोड़ से अधिक लोग अपनी जड़ों से उखड़कर विस्थापित होने के लिए बाध्य हुए थे और लाखों निर्दोषों की जान गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा कि यह दिवस राष्ट्रीय एकता,सामाजिक सौहार्द व मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के संकल्प लेने का अवसर है।संगोष्ठी में बंटवारे के दौरान मारे गए और प्रताड़ित हुए सभी नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने आने वाली पीढ़ियों को भारत के इस ऐतिहासिक संघर्ष और त्रासदी के सच से अवगत कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में 1999 के शहीद जय कुमार सिंह के भतीजे कन्हैया चौधरी को सम्मानित किया गया।
इस दौरान कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह,महापौर मेयर विनोद अग्रवाल, परमेश्वर लाल सैनी, राजेश कुमार चुन्नू, अजय प्रताप सिंह, हुकुम सिंह,ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनीष सिंह,वीर सिंह सैनी, नवीन चौधरी,आदित्य शंख्धार,ओमपाल सैनी,मीडिया प्रभारी संजय ढाका,चकित चौधरी,गजेंद्र चौधरी,मयूर भाटिया,डॉ यशवीर सिंह,आदेश चौधरी,अशोक प्रजापति,आंचल चौधरी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
