सोमवार को ईवीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सोमवार को मुरादाबाद में डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया व प्रशासनिक अधिकारियों ने ईवीएम वेयर हाउस का मुआयना किया। प्रशासन ने वेयर हाउस में ईवीएम की सुरक्षा और निगरानी आदि की समीक्षा की।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम संग महानगर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक मुआयना किया।इस दौरान डीएम ने आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की स्थिति की भी समीक्षा की।उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली व अन्य आवश्यक प्रबंध को लेकर भी जानकारी हासिल की।मौके पर एडीएम प्रशास ने सुरक्षा व्यवस्थाओं,रख रखाव से संबंधित जानकारी भी दीं।
डीएम डॉ. पैंसिया ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन के भी निर्देश दिए।कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इस काम किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाने के आदेश दिए।
