दिल्ली से 3 और 5 सितंबर, वाराणसी से 4 व 6 सितंबर को ट्रेन का संचालन
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। रेल मुख्यालय कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाराणसी-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। दिल्ली से 3 व 5 सितंबर को चलने वाली ट्रेन मुरादाबाद समेत कई स्टेशनों पर रुकेंगी। ट्रेन में जनरल से एसी कोच लगेंगे।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यालय से लगातार दो दिन स्पेशल ट्रेन चलाने की हरी झंडी मिलीं है। रेल मुख्यालय ने वाराणसी से दिल्ली के बीच 04446-45 स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
दिल्ली से ट्रेन 3 व 5 सितंबर को रात 9.10 बजे रवाना होगी।गाजियाबाद,हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट, जौनपुर होकर वाराणसी जाएंगी।
जबकि वाराणसी से 4 व 6 सितंबर को रात 8.15 बजे चलकर इसी रास्ते दिल्ली जाएगी। दिल्ली की ओर ट्रेन मुरादाबाद में रात 12.45 बजे और वाराणसी से सुबह 7.30 बजे समय निर्धारित किया गया है। ट्रेन में जनरल, स्लीपर व एसी कोच लगाए गए हैं।
