यात्रीगण कृपया ध्यान दें–
रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी अंबाला तक संचालित
फेरबदल से बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।चंडीगढ़ में ब्लॉक के कारण रेल संचालन में फेरबदल किया गया है। रामनगर से मुरादाबाद होकर चंडीगढ़ चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अंबाला तक ही चलेगी।सितंबर, अक्टूबर तक अन्य ट्रेनों में अस्थाई बदलाव किए हैं।मुरादाबाद से होकर चलने वाली वीकली ट्रेन रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15063- 64 ट्रेन 14,21,28 सितंबर और 5 व 12 अक्टूबर को अंबाला तक चलेगी।अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी। इससे मुसाफिरों को यात्रा में असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।
इसी तरह वाया मुरादाबाद चल रहीं लालकुआं-अमृतसर 14615-16 ट्रेन 3 व 10 अक्तूबर को रूट बदलकर चलेंगीं। इसके अलावा सहरसा- अमृतसर 15531-32 भी 14 सितंबर से 12 अक्टूबर तक ट्रेन का मोहाली में अतिरिक्त ठहराव रहेगा। जबकि देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस 14631-32 का भी 9 सितंबर से 14 अक्टूबर तक मोहाली में अतिरिक्त ठहराव निर्धारित किया गया है।
सुविधा —
यात्री भीड़ बढ़ी,छह ट्रेनों में जुड़े एक्स्ट्रा कोच
मुरादाबाद। विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इसके मद्देनजर रेलवे ने आधा दर्जन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार पद्मावत एक्सप्रेस 14207-08,अयोध्या कैंट-दिल्ली 14205-06,बरेली-वाराणसी 14235-36 एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
