मंडल मुख्यालय ने मनन सभागार में हुई फ्रेट कस्टमर्स मीट
औद्योगिक व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के 40 प्रतिनिधि हुए शामिल
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। बुधवार को मुरादाबाद रेल मंडल कार्यालय में फ्रेट कस्टमर मीट हुई।बैठक में मंडल के विभिन्न 40 से ज्यादा औद्योगिक व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।रेल प्रशासन ने कंपनी प्रतिनिधियों से कारोबार में वृद्धि में आड़े आ रही समसयाएं जानी व साथ ही सुझाव भी मांगे।
बैठक में जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त,26 तक मालभाड़ा क्षेत्र में मंडल में कारोबार में वृद्धि हुई है।मंडल में अब तक 2.61 मिलियन टन की लोडिंग हुई इससे रेल मंडल को 229.84 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। रेल प्रशासन ने कहा कि रेल परिचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई पद्धतियों के जरिए सुधार कार्य कराए जा रहे हैं।
बुधवार को मनन सभागार में हुई Freight Customers Meet की अध्यक्षता डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने की।इस दौरान टाटा स्टील लि,अल्ट्राटेक सीमेंट,जगदीश इंटरनेशनल प्रा.लि, हिन्द टर्मिनल,अडानी सीमेंट,आईओसीएल,बीपीसीएल, द्वारिकेश,शुगर मिल,डीसीएम श्रीराम,कॉन्कोर,मोहिन्द्रा लॉजिस्टिक लि. टीसीआई,रोजा पावर सप्लाई कंपनी समेत विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के अलावा अनय प्रतिनिधियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।डीआरएम ने प्रतिनिधियों को आश्वास्त किया कि रेलवे स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों में आने वाली समस्याओं का मंडल स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

बैठक में एडीआरएम (ओपी) पारितोष गौतम,सीनियर डीओएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम महेश यादव,सीनियर डीसीएम (फ्रेट) विपिन शर्मा,डीसीएम पीएस. बघेल, डीओएम सैफुल्लाह, एसीएम अंकित शर्मा समेत तमाम अधिकारी रहे।
गुड्स शेडों में सुविधाओं में सुधार
मंडल के अमरोहा, बुंदकी,इकबालपुर,हरदोई,बिजनौर,रुड़की, रामपुर, चंदौसी सहित सभी संचालित गुड्स शेडों में मर्चेंट रूम, सीजीएस,लेबर रूम, हाईमास्ट लाइट,पेयजल,सीसीटीवी,ड्रेनेज, एप्रोच रोड, कवर्ड शेड जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
