कानपुर में प्रांतीय सम्मेलन में वकीलों ने रखे प्रस्ताव
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया

मुरादाबाद।कानपुर बार एसोसिएशन एवं लॉयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए प्रांतीय सम्मेलन में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व दि बार एसोसिएशन एडं लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व सचिव कपिल गुप्ता और पूर्व कोषाध्यक्ष गोपाल द्विवेदी ने किया।
सम्मेलन में अधिवक्ताओं की हड़ताल पर रोक लगाने के पदाधिकारियों द्वारा अंडर टेकिंग देने के प्रस्ताव के आदेश का पुरजोर तरीके से विरोध जताया गया।

कानपुर में शुरू हुए दो दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश के अनेकों जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।सभी ने एक स्वर से तानाशाही आदेश का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने एक स्वर से अंडरटेकिंग दिए जाने का विरोध किया। साथ ही अंडरटेकिंग न दिए जाने का निर्णय लिया है।
सम्मेलन में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग पुरजोर तरीके से की। वकीलों के लिए पेंशन की माँग की गई।नए अधिवक्ताओं के लिए पाँच साल तक निर्धारित धनराशि देने का बिन्दु भी उठाया गया।

मुरादाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने इस सम्मेलन में पारित सभी प्रस्तावों का पूर्ण समर्थन करने का वादा किया।सम्मेलन में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के द्वारा किए जाने वाले अधिवक्ता विरोधी कार्यों की भी निंदा की गई।
