गुरुवार को अचानक पहुंचे मेरठ के डीटीओ हरिशंकर सिंह ने किया निरीक्षण
उप-परिवहन आयुक्त ने परखीं आरटीओ,डीटीओ में व्यवस्थाएं
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। गुरुवार को मेरठ के उप परिवहन आयुक्त हरिशंकर सिंह ने मुरादाबाद में संभागीय परिवहन कार्यालय और मोरा की मिलक में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट(डीटीआई) का सघन निरीक्षण किया।
इस दौरान डीटीओ ने परिवहन कार्यालय में 21 व डीटीआई कार्यालय में 14 समेत 35 कैमरों की निगरानी व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंध, विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति के अलावा कार्यालय परिसर अनाधिकृत व्यक्ति की मौजूदगी समेत अन्य बिंदुओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान आरटीओ कार्यालय में लोगों से बात कर चल रहीं व्यवस्थाएं भी जानीं। इस दौरान कार्यालय में अधिकारी व कर्मी मानव संपदा पोर्टल से मिले पहचान पत्र भी धारण किए हुए थे।

निरीक्षण के दौरान आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह, आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज,एआरटीओ आंजनेय कुमार सिंह, पीटीओ नरेंद्र सिंह, आर आईं पवन सोनकर समेत तमाम अधिकारी,स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं गईं।
