मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व पर्यटन विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने विकास परियोजना का भूमि पूजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर में लोदीपुर धाम में हुआ यज्ञ
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत लोदीपुर धाम गुरु जम्भेश्वर मंदिर में धार्मिक व पर्यटन विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत में सुबह सात बजे मंदिर परिसर में विधि-विधान पूर्वक यज्ञ हुआ।
इसके बाद गुरु जम्भेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत परियोजना भूमि पूजन,मंदिर परिसर में प्रदेश के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग चौ. भूपेंद्र सिंह के हाथों हुआ।मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण की नींव तैयार हो गई।
पर्यटन विभाग ने मंदिर परिसर में 167.79 करोड़ रुपए से पयर्टन सुविधाएं विकसित होगी। परियोजना कर लिए 100 करोड़ रुपए अवमुक्त किए गए हैं।मंदिर परिसर को श्रद्धालु व पर्यटकों के लिए सुविधाजनक और आकर्षक बनाने के लिए विकास कार्य होंगे।
यह होंगे विकास कार्य–परियोजना के तहत मल्टीपर्पज हॉल,यात्री शेड, स्वागत द्वार,टॉयलेट ब्लॉक यात्री सुविधाएं, पेवर ब्लॉक, लाइटिंग तथा लैंडस्कैपिंग समेत अन्य कार्य शामिल हैं।इसी तरह यात्री सुविधा के लिए म्यूरल वॉल,साइनेज, बेंच एवं डस्टबिन की व्यवस्था रहेगी। मंदिर परिसर आकर्षक और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा भरा होगा।

धार्मिक आस्था व पर्यटन विकास को नया आयाम–
श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर लोदीपुर धाम धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बनेगा है।परियोजना के जरिए मंदिर धाम में मूलभूत सुविधाएं बेहतर होगी।साथ ही मंदिर परिसर को अधिक व्यवस्थित और आकर्षक रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा ने बताया कि परियोजना में प्रस्तावित विकास कार्यों से पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
यह रहे मौजूद– भूमि पूजन में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान,शहर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष (प्रशासक)डॉ. शैफाली चौहान,जिलाध्यक्ष आकाश पाल, शहर अध्यक्ष गिरीश भंडूला आदि के अलावा जम्भेश्वर धाम समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव अजीत विश्नोई,राजन विश्नोई, मंदिर के गुरुजी व अन्य पदाधिकारी,श्रद्धालु मौजूद रहे।
